EPFO 3.0 का बड़ा धमाका: अब ATM-UPI से निकलेगा PF का पैसा, पर खाते में 25% रखना होगा जरूरी!

EPFO New Rules. नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब तक का सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जो 29 जून 2026 से लागू हो गई है। इसके साथ ही EPFO 3.0 की नींव रख दी गई है, जिसके तहत PF निकालना उतना ही आसान होगा जितना बैंक से कैश निकालना।

रुपये निकासी को लेकर नई व्यवस्था क्या है?

नई व्यवस्था में सरकार ने रिंग-फेंसिंग और 25% मिनिमम बैलेंस का नियम लागू किया है।

  1. 25% रखना अनिवार्य: अब आप आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) तभी कर सकेंगे, जब आपके खाते में पात्र राशि (Eligible Member Balance) का कम से कम 25% हिस्सा सुरक्षित बचा रहेगा। यह नियम कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के हिस्से पर लागू होगा।
  2. गणना कैसे होगी: अगर आपके खाते में 10 लाख रुपये हैं, तो आपको 2.5 लाख रुपये खाते में रखने होंगे और आप अधिकतम 7.5 लाख रुपये ही निकाल सकेंगे। 1 लाख पर 75 हजार ही निकाल सकेंगे।
  3. ATM-UPI से निकासी: EPFO 3.0 के तहत आप तय लिमिट तक पैसा सीधे ATM और UPI पिन से निकाल सकेंगे। सरकार मार्च 2026 से पहले ही 75% तक राशि UPI से निकालने की सुविधा शुरू करने जा रही है।
  4. WhatsApp सेवा: EPFO जल्द ही सत्यापित WhatsApp नंबर पर “हेलो” लिखते ही बैलेंस चेक, पिछले 5 ट्रांजेक्शन और क्लेम स्टेटस की सुविधा देगा।

पहले और अब की व्यवस्था में अंतर

बिंदु

पहले की व्यवस्था

अब की नई व्यवस्था (2026)

न्यूनतम बैलेंस

आंशिक निकासी में ऐसा कोई अनिवार्य % नहीं था

25% बैलेंस रखना अनिवार्य – रिंग-फेंसिंग नियम

निकासी कैटेगरी

13 जटिल कैटेगरी थीं

घटाकर सिर्फ 3 कैटेगरी कर दी गई हैं

सर्विस अवधि

कई मामलों में 5-7 साल की सेवा जरूरी

सिर्फ 12 महीने की सेवा के बाद भी निकासी संभव

निकासी सीमा

बीमारी, शादी, शिक्षा में सीमित % ही मिलता था

अब इन तीनों के लिए पात्र बैलेंस का 100% तक निकाल सकेंगे

तरीका

ऑनलाइन क्लेम, एम्प्लॉयर अप्रूवल, 7-20 दिन इंतजार

ATM/UPI से इंस्टेंट, बिना एम्प्लॉयर साइन के, 48 घंटे में सेटलमेंट

कारण बताना

विशेष परिस्थिति में स्पष्टीकरण देना पड़ता था

अब किसी अतिरिक्त स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं

EPFO ने हाल ही में और क्या-क्या बदलाव किए हैं?

  1. आवास के लिए दायरा बढ़ा: अब मकान/फ्लैट खरीदना, प्लॉट लेकर घर बनाना, नया निर्माण, होम लोन चुकाना और मरम्मत – सभी के लिए PF निकाल सकेंगे।
  2. सेंट्रलाइज्ड पेंशन (CPPS): अब पेंशन देश के किसी भी बैंक से ले सकेंगे, फिजिकल वेरिफिकेशन खत्म। उमंग ऐप पर फेस स्कैन से जीवन प्रमाण पत्र।
  3. रियल-टाइम जानकारी: पहले PF जमा की जानकारी 3-4 महीने बाद आती थी, अब पोर्टल पर रियल-टाइम दिखेगी।
  4. भाषिनी AI: EPFO पोर्टल अब मराठी, तमिल, बांग्ला समेत क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।

कुल मिलाकर, सरकार का मकसद PF को रिटायरमेंट तक बचाए रखना और जरूरत पर तुरंत UPI जैसी सुविधा से जल्द राशि देना है।

इन्हें भी पढ़े