छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली से पहले बंपर तोहफा: विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Government Jobs in Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने पहली बार सामूहिक रूप से विभिन्न विभागों के लिए 1,703 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। दीपावली के इस पावन अवसर से पहले आया यह सुनहरा मौका राज्य के नौकरीपेशा तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है।

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए एक और राहत भरी खबर है कि परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं को उनका परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

कुल पदों और रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पद भरे जाएंगे:

  • सहायक ग्रेड-3: 1,206 पद

  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग): 279 पद

  • पंजीयक लिपिक: 50 पद

  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद

  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा): 34 पद

  • शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद

  • स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद

  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद

  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 3 पद

प्लेट में मिट्टी की रोटी और पत्तों का सूप: दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की रूह कंपा देने वाली दास्तान

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 नवंबर 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

  • आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction Window): 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

  • प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 4 जनवरी 2027 से मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 10 जनवरी 2027 (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक)

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस लाइन में शुरू हुआ अनोखा ‘हेलमेट बैंक’, CM साय ने 1000 हेलमेट से किया शुभारंभ

परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक जानकारी

  • परीक्षा केंद्र: लिखित परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा शुल्क रिफंड: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनका आवेदन शुल्क उनके मूल बैंक खाते में वापस लौटा दिया जाएगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट: भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

मुफ्त की योजनाओं पर देश का खजाना लुटा रहे ये टॉप 10 राज्य, जानें किस राज्य पर है सबसे ज्यादा कर्ज

इन्हें भी पढ़े