पेट्रोल की टेंशन दूर करने आ रही यह कार, देगी 35 kmpl का माइलेज, जानें भारत में लॉन्चिंग डेट

Best Hibrid Car | 16 अप्रैल, 2026. भविष्य में पेट्रोल के संकट को देखते हुए तनाव लेने की जगह आपको यह तय करना है कि आप ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करें, जो कम ईंधन खाते हों। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों ने एक नई क्रांति ला दी है। जहां सामान्य पेट्रोल कारें 15-20 kmpl का माइलेज देती हैं, वहीं हाइब्रिड तकनीक ने इसे 28 kmpl तक पहुंचा दिया है। लेकिन अब खबर है कि भारत की सबसे पसंदीदा कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई इन-हाउस हाइब्रिड तकनीक के साथ 35 kmpl से ज्यादा का माइलेज देने वाली कारें लाने की तैयारी में है।

कौन सी है सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार?

वर्तमान में, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भारत की सबसे कुशल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें हैं, जो लगभग 27.97 kmpl का माइलेज देती हैं।हालांकि, आने वाले समय में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड (Fronx Hybrid) और मारुति सुजुकी स्विफ्ट हाइब्रिड (Swift Hybrid) इस मामले में सबको पीछे छोड़ देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स और लीक हुई जानकारी के अनुसार, मारुति की अपकमिंग ‘HEV’ सीरीज हाइब्रिड तकनीक वाली कारें 35 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम होंगी।

प्रमुख हाइब्रिड कारों का माइलेज चार्ट

कार का मॉडल माइलेज (kmpl) तकनीक
मारुति फ्रोंक्स/बलेनो (अपकमिंग) 35+ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Series)
मारुति ग्रैंड विटारा 27.97 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 27.97 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड
होंडा सिटी e:HEV 27.13 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

भारत में कब होगी लॉन्च?

  • मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड: इसे 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह मारुति की पहली कार होगी जिसमें उनकी अपनी विकसित की हुई हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल होगा।
  • मारुति बलेनो और स्विफ्ट हाइब्रिड: इन मॉडलों के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक आने की संभावना है।
  • टोयोटा कोरोला क्रॉस हाइब्रिड: टोयोटा भी अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी को 2026 के मध्य तक भारत में उतार सकती है।

क्यों है ये हाइब्रिड कारें खास?

ये कारें ‘सीरीज हाइब्रिड’ तकनीक पर काम करेंगी, जहां पेट्रोल इंजन केवल एक जनरेटर के रूप में काम करता है जो बैटरी को चार्ज करता है, और पहियों को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करती है। इससे शहर के भारी ट्रैफिक में भी कार बेहतरीन माइलेज देती है।