यूपी सरकार की दो तगड़ी योजनाएं : बदल रही हैं करोड़ों की किस्मत… बेटियों को ₹25,000 और श्रमिकों को 15 लाभ
UP Government Best Scheme . उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विशेष योजनाएं तैयार की हैं। इनमें से दो योजनाएं ऐसी हैं जो सीधे तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तस्वीर बदल रही हैं। इन दो योजनाओं में एक प्रदेश की बेटियों के लिए हैं। जबकि दूसरी योजना से श्रमिकों को 15 बड़े लाभ मिल रहे हैं।
1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: बेटियों के लिए ₹25,000 की सौगात
यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे सफल और लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लिंगानुपात में सुधार करना और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है।
किसे मिलता है लाभ?
- आवेदक का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इसका लाभ मिल सकता है।
कैसे मिलता है फायदा? सरकार ने बजट 2026 में इसकी राशि को बढ़ाकर कुल ₹25,000 कर दिया है, जो 6 अलग-अलग चरणों में दी जाती है:
- जन्म के समय: ₹5,000
- एक वर्ष का टीकाकरण पूरा होने पर: ₹2,000
- कक्षा 1 में प्रवेश पर: ₹3,000
- कक्षा 6 में प्रवेश पर: ₹3,000
- कक्षा 9 में प्रवेश पर: ₹5,000
- 12वीं पास कर स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर: ₹7,000
2. यूपी श्रमिक पंजीकरण (UP Labour Card): एक कार्ड, 15 योजनाओं का लाभ
यदि आप एक निर्माण श्रमिक (मजदूर) हैं, तो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) के तहत पंजीकरण आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है।
मिलने वाले प्रमुख लाभ:
- कन्या विवाह सहायता: बेटी की शादी के लिए ₹1.01 लाख तक की मदद।
- मातृत्व लाभ: महिला श्रमिक को प्रसव के दौरान वित्तीय सहायता।
- मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता: कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर ₹5 लाख तक का मुआवजा।
- बच्चों की शिक्षा: श्रमिक के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति और मुफ्त साइकिल।
नए लोग कैसे उठाएं लाभ? नए श्रमिक अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाकर या नजदीकी जन सुविधा केंद्र (CSC) के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र आवश्यक है।
