विधानसभा चुनाव 2026: तीन राज्यों में सत्ता पलट, बीजेपी ने बंगाल जीता तो तमिलनाडु में चमका नया ‘सितारा’

Vidhansabha Election 2026 | 4 May 2026. देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इनमें से तीन राज्यों की सरकार में पार्टियां बदल गईं। जबकि असम और पंडुचेरी में बीजेपी दोबारा जीतने में सफल रही। वामपंथ के अंतिम किले के रूप में केरल से भी वामपंथ का अंत हो गया।

सत्ता परिवर्तन वाले प्रमुख राज्य

1. पश्चिम बंगाल: ‘दीदी’ के 15 साल के साम्राज्य का अंत
इस चुनाव का सबसे ऐतिहासिक और चौंकाने वाला परिणाम पश्चिम बंगाल से आया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 206 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों पर सिमट गई। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ बंगाल में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल की सरकार बनने जा रही है।

2. तमिलनाडु: उदय निधि और स्टालिन के युग पर विराम
तमिलनाडु में दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया। सत्तारूढ़ DMK गठबंधन को सत्ता से बाहर होना पड़ा। विजय की पार्टी अब कांग्रेस जैसे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है, जो राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत है।

3. केरल: वामपंथ के आखिरी किले का पतन
केरल में भी इस बार सत्ता परिवर्तन की लहर चली। ‘हर पांच साल में सरकार बदलने’ का पुराना रिवाज फिर लौट आया। यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने एलडीएफ (LDF) को हराकर सत्ता में वापसी की है। विशेष रूप से, बीजेपी ने केरल में 3 सीटें जीतकर राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

जहाँ सत्ता बरकरार रही

असम और पुडुचेरी: बीजेपी का दबदबा कायम असम में सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन ने अपनी सत्ता को सफलतापूर्वक बचा लिया। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बीजेपी समर्थित गठबंधन ने दोबारा बहुमत हासिल किया।