राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के 666 खिलाड़ियों को मिला ₹1.74 करोड़ का सम्मान: 156 को सरकारी नौकरी

Chhattisgarh Rajya Khel Alankaran. राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए कई बड़े ऐलान किए। समारोह में पिछले तीन वर्षों (2023-24, 2024-25 और 2025-26) के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण तथा 540 अन्य खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 666 खेल हस्तियों को ₹1 करोड़ 74 लाख 19 हजार की पुरस्कार व प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बड़े फैसले

  • 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा: मुख्यमंत्री ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इससे उनके लिए शासकीय नौकरी में सीधी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे प्रदेश के युवाओं में खेलों को फुल-टाइम कॅरियर के रूप में अपनाने का विश्वास मजबूत होगा।

  • ₹100 करोड़ का ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’: राज्य सरकार 5 विशेष मिशनों पर काम कर रही है। इसके तहत केवल प्रतियोगिताएं कराने तक सीमित न रहकर प्रतिभा की खोज, आधुनिक कोचिंग, साइंटिफिक ट्रेनिंग और बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए ₹100 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

  • विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना और अकादमियां:

    • नवा रायपुर: ₹67 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक तीरंदाजी (Archery) अकादमी का निर्माण।

    • पंडरापाट: पहाड़ी कोरवा समुदाय की पारंपरिक तीरंदाजी क्षमता को निखारने के लिए ₹18 करोड़ की लागत से विशेष अकादमी।

    • कुनकुरी, रायगढ़ व रायपुर: सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तेजी से विकास।

  • बस्तर और सरगुजा ओलंपिक की सफलता: बस्तर ओलंपिक में खिलाड़ियों की भागीदारी 1.65 लाख से बढ़कर दूसरे वर्ष 3.91 लाख तक पहुंच गई, जो वनांचल के युवाओं में बढ़ते खेल रुझान और सकारात्मक बदलाव का बड़ा प्रमाण है।

प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की झलक (वर्षवार संक्षेप):

राज्य खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं।

वर्ष 2023-24

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार – मोनिका साहू (फेंसिंग), सुभाष लहरे (वेटलिफ्टिंग), अनुप यदु व राजेश राठौर (नेटबॉल), भूपेन्द्र कुमार गढ़े (सॉफ्टबॉल) और परमानंद (पैरा स्विमिंग) को सम्मानित किया गया।

  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार – दिपांशी नेताम (फेंसिंग), महेन्द्र धुर्वे (वॉलीबॉल), अमित कुमार (एथलेटिक्स) एवं राकेश कडती (सॉफ्टबॉल)।
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार – विकास ढीढ़ी (पैरा जूडो)।
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान – सीता साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), करन भारती (वुशू), प्रियंका ठाकुर (वुशू), शशांक मसीह (रायफल शूटिंग), राजीव साहू (टेबल टेनिस), कु. काजल (टेबल टेनिस), कु. भूमिका उपाध्याय (हॉकी) एवं अजिंक्या सिंह (तैराकी)।
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान – प्रवेश चढ्ढा (शूटिंग), विजय बहादुर (हैंडबॉल), लक्ष्मण लाल साहू (कुश्ती), के. रवि शंकर (टेबल टेनिस) एवं गिरिराज बागड़ी (टेबल टेनिस)।
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी – सीनियर वर्ग में बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम।

    वर्ष 2024-25

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार – वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव, बैडमिंटन स्टार ईशान भटनागर, फेंसिंग के दिव्यांशु नेताम, तैराक भूमि गुप्ता, नेटबॉल खिलाड़ी सोनम शर्मा और पैरा एथलीट कलाराम पटेल व लोमेन्द्र साहू को  मिला।

  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार – मानस भट्टाचार्य (बैडमिंटन) एवं सुखदेव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार – अशोक कुमार साहू (कयाकिंग एवं कैनोइंग)।
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान – कु. सुमन यादव (फुटबॉल), रोहित रजक (हॉकी), कु. गीतांजलि निर्मलकर (हॉकी), केएस साई प्रशांत (टेबल टेनिस), कु. सुष्मिता सोम (टेबल टेनिस), रामकृष्ण साहू (पैरा स्विमिंग), स्वाति साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), साकेत सामुएल (रायफल शूटिंग), अमन तिवारी (वुशू) एवं कु. मानसी डुंभरे (वुशू)।
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान – श्रीमती प्रभा हुसैन (एथलेटिक्स), श्रीमती संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन), गामा यादव (कुश्ती) एवं प्रनय नन्द मजूमदार (टेबल टेनिस)।
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी– सीनियर महिला वर्ग में बिलासपुर की तीरंदाजी टीम।

    वर्ष 2025-26

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार – विकास कुमार (आर्चरी), किरण पिस्दा (फुटबॉल), दीपांशी नेताम (फेंसिंग), सुजेय तंबोली (बैडमिंटन), आयुष माखिजा (बैडमिंटन), संजू देवी (कबड्डी), रीमा राय (सॉफ्ट टेनिस), मिशा कुमारी (नेटबॉल) एवं लक्की यादव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार – दिव्यांशु देवांगन (शूटिंग), विक्रम राज (आर्चरी), दिव्यांश अग्रवाल (बैडमिंटन), सोनिका राजवाड़े (एथलेटिक्स), स्वप्निल प्रधान (वुशू), भूमिका चौधरी (नेटबॉल), पूजा (नेटबॉल) एवं निखिल कुमार यादव (पैरा एथलेटिक्स)।
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार – अजय दीप सारंग (वेटलिफ्टिंग)।
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान – संस्कार दिवान (वुशू), विद्या सिंह (वुशू), अंकुश सिंह (खो-खो), झमिता साहू (खो-खो), हेमशिखर (वॉलीबॉल), अरन्दिम देवनाथ (टेबल टेनिस), स्नेहा न्योगी (जूडो), अनमोल सिंह (जूडो), यश केरकेट्टा (बॉक्सिंग), टुकेश साहू (जिम्नास्टिक), सेमेश्वर सिंह (पैरा स्विमिंग), श्रीकांत पाण्डे (पैरा जूडो) एवं खुशाल यादव (हॉकी)।
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान – गंगेश्वर (एथलेटिक्स), ख्वाजा अहमद (वॉलीबॉल), एवन कुमार जैन (वेटलिफ्टिंग), मो. अकरम खान (वॉलीबॉल) एवं प्रदीप जोशी (टेबल टेनिस)।
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी – तीरंदाजी सीनियर महिला टीम एवं सॉफ्ट टेनिस जूनियर बालिका टीम।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर खेल अकादमी की गीता यादव और मधु सिदार के एशिया कप हेतु भारतीय टीम में चयन का उल्लेख करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इन्हें भी पढ़े