टेलीविजन को लेकर बड़ा खुलासा : TV का अंत? 60 करोड़ भारतीयों ने बदली स्क्रीन, अब रिमोट नहीं, मोबाइल चलाएगा एंटरटेनमेंट

Television Era Ending. मई 2025, अमेरिका। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ – लोगों ने केबल और ब्रॉडकास्ट TV को मिलाकर जितना देखा, उससे ज्यादा अकेले YouTube और Netflix पर देख लिया। 44.8% vs 44.2%। TV हार गया। और भारत? यहाँ तो कहानी और भी तेज है। 31 करोड़ भारतीयों ने तो TV का कनेक्शन ही काट दिया है। 60.1 करोड़ लोग OTT पर शिफ्ट हो चुके हैं, TV की कमाई ₹78,800 करोड़ से लुढ़ककर ₹61,700 करोड़ पर आ गई है, और आपका अपना TV भी अब TV नहीं रहा – वो Connected TV बन गया है। सवाल अब ये नहीं है कि क्या TV खत्म हो रहा है, सवाल ये है कि आपने कब चैनल बदला?

टीवी को कौन मात दे रहा है?

  1. OTT और YouTube: Netflix, Prime Video, JioHotstar, YouTube, और FAST (Free Ad-supported TV) चैनल।
  2. Connected TV (CTV): आपका वही पुराना टीवी, लेकिन अब उसमें इंटरनेट से YouTube और OTT चल रहा है।
  3. स्मार्टफोन: भारत में OTT और Youtube देखने का नंबर 1 डिवाइस अब भी मोबाइल ही है।

दुनिया में कहाँ-कहाँ TV हारा, Streaming जीता?

इतिहास का सबसे बड़ा पलटवार अमेरिका में हुआ। Nielsen के अनुसार मई 2025 में पहली बार अमेरिका में स्ट्रीमिंग का हिस्सा 44.8% हो गया, जिसने ब्रॉडकास्ट (20.1%) और केबल (24.1%) के मिले-जुले 44.2% को पीछे छोड़ दिया।

यूरोप में भी यही कहानी है। Samsung की रिपोर्ट के अनुसार UK में अब कुल TV टाइम का 59% स्ट्रीमिंग पर जाता है, फ्रांस में 55% और स्पेन में 52%। स्पेन तो FAST चैनल देखने में यूरोप का लीडर बन गया है।

पोलैंड जैसे कुछ देशों में अभी भी केबल (33.2%) स्ट्रीमिंग (8.2%) से आगे है, लेकिन ग्लोबल ट्रेंड एक ही है – शिफ्ट।

भारत में असली स्थिति क्या है?

भारत में TV अभी भी मरा नहीं है, लेकिन उसकी सांसें फूल रही हैं।

1. दर्शक घट रहे हैं:
BARC डेटा के मुताबिक भारत में लीनियर TV की पहुंच Q3 FY26 में गिरकर 737 मिलियन रह गई, जो Q2 FY26 में 749 मिलियन थी। लीनियर TV व्यूअरशिप 705 मिलियन (Q1 2025) से गिरकर 689 मिलियन (Q3 2025) पर आ गई है। वहीं 31.3 करोड़ लोग अब सिर्फ डिजिटल पर हैं, उन्होंने लीनियर TV पूरी तरह छोड़ दिया है।

2. देखने का समय घटा:
YouGov की 2024 Media Morph रिपोर्ट कहती है कि शहरी भारत में हैवी TV देखना (हफ्ते में 6 घंटे से ज्यादा) लगातार 3 साल से घट रहा है। वहीं Video on Demand से TV देखने वाले 2021 में 79% थे, जो 2024 में बढ़कर 83% हो गए।

3. पैसा कहाँ जा रहा है?
FICCI-EY रिपोर्ट सबसे बड़ा सबूत है। भारतीय TV इंडस्ट्री की कमाई 2019 में ₹78,800 करोड़ के पीक से गिरकर 2025 में ₹61,700 करोड़ रह गई है। लगातार चौथे साल गिरावट जारी है।

भारत में TV की जगह कौन ले रहा है?

जवाब है – OTT, CTV और फ्री कंटेंट।

Ormax 2025 रिपोर्ट के अनुसार भारत का OTT बेस 601 मिलियन तक पहुंच गया है, जिसमें 148 मिलियन पेड सब्सक्रिप्शन हैं। सबसे बड़ा धमाका Connected TV में हुआ है – 87% की ग्रोथ के साथ यूजर बेस 129.2 मिलियन हो गया है।

मतलब, लोग TV फेंक नहीं रहे, TV पर ही OTT देख रहे हैं। अब TV, टेलीविजन चैनल का डब्बा नहीं, बल्कि YouTube और JioHotstar चलाने की स्क्रीन बन गया है। गांवों में 75% डिजिटल-ओनली यूजर रहते हैं, यह बदलाव अब सिर्फ शहरों का नहीं है। टेलीविजन का दौर बदल रहा है। जो चैनल खुद को OTT पर नहीं ले जाएंगे, वो इतिहास बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े