बंगाल चुनाव के हैरान करने वाले नतीजे, ममता बनर्जी और उनके 22 मंत्रियों की करारी हार
West Bengal Election | 5 May 2026 . पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे राजनीतिक विश्लेषकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी ने 45.84% वोट शेयर के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
सबसे बड़ा उलटफेर: ममता बनर्जी की हार इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला परिणाम भवानीपुर सीट से आया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15,114 वोटों के अंतर से हरा दिया। यह हार केवल एक सीट का नुकसान नहीं, बल्कि टीएमसी के “अजेय” होने के दावे पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
22 मंत्रियों का सूपड़ा साफ ममता कैबिनेट के 35 में से 22 दिग्गज मंत्रियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया। हारने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:
-
अरूप बिस्वास: टॉलीगंज से हार।
-
ब्रात्य बसु: दमदम से 25,000 से अधिक वोटों से पराजित।
-
चंद्रिमा भट्टाचार्य: दमदम उत्तर से हार।
-
शशि पांजा: उद्योग मंत्री को बीजेपी की पूर्णिमा चक्रवर्ती ने 14,600 वोटों से हराया।
-
ज्योतिप्रिय मल्लिक: हाबड़ा से 31,000 वोटों के बड़े अंतर से हारे।
अल्पसंख्यक गढ़ों में सेंध मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिले, जिन्हें टीएमसी का सुरक्षित किला माना जाता था, वहां बीजेपी ने जबरदस्त पैठ बनाई है। अल्पसंख्यक वोटों में बिखराव (टीएसी, कांग्रेस, लेफ्ट और ISF के बीच) का सीधा फायदा बीजेपी को मिला। इंग्लिशबाजार सीट पर बीजेपी के अमलान भादुड़ी ने 93,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया।
अन्य चौंकाने वाली जीत:
-
नंदीग्राम: शुभेंदु अधिकारी ने अपनी साख बरकरार रखी।
-
रासबिहारी: बीजेपी के स्वपन दासगुप्ता ने 20,865 वोटों से जीत हासिल की।
-
खड़गपुर सदर: बीजेपी के दिलीप घोष ने जीत दर्ज की।
